Move to Jagran APP

शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की हड़ताल बेनतीजा समाप्त

एसएन सिन्हा कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को बेनतीजा

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 08:09 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:41 AM (IST)
शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की हड़ताल बेनतीजा समाप्त
शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की हड़ताल बेनतीजा समाप्त

एसएन सिन्हा कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को बेनतीजा समाप्त हो गई। संघ के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्राचार्य की तानाशाही रवैया के कारण बिना वार्ता हड़ताल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाप्त कर दी गई। प्राचार्य द्वारा वार्ता नहीं करने पर संघ ने कड़ी आपत्ति जताई। हड़ताल के दूसरे दिन छात्र राजद एवं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने बताया छात्र हित को देखते हुए शनिवार से महाविद्यालय में कामकाज पूर्ववत शुरू किया जाएगा। तीन सितंबर को इसको लेकर अलग से रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान मंटु सिंह, अमित सिंह, मुन्ना सिंह, मथुरा प्रसाद, दुर्गेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. जयशकर प्रसाद ने बताया कि कर्मियों को अग्रिम वेतन भुगतान को लेकर विश्वविद्यालय स्तर से किसी तरह का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.