Move to Jagran APP

नीतीश पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगा भाजपा ने दिया धरना, कहा- जिस जंगलराज के ख़िलाफ़ मिला वोट उसी की गोद में जा बैठे

कहा गया कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया और गठबंधन को तोड़ दिया। भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि जिस जंगलराज को मिटाने के लिए बिहार की जनता ने नीतीश को सत्ता सौंपा था आज उन्हीं के गोद में जा बैठे।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:53 AM (IST)
नीतीश पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगा भाजपा ने दिया  धरना, कहा- जिस जंगलराज के ख़िलाफ़ मिला वोट उसी की गोद में जा बैठे
भाजपा के धरना प्रदर्शन की सांकेतिक तस्वीर

 संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा के तीनों मंडलों द्वारा प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पहली बार धरना दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा ने 43 सीट आने के बाद भी सम्मान के साथ नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया। उन्हें बिहार का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन उन्होंने इसका अपमान किया। 

loksabha election banner

भाजपा चाहती तो खुद मुख्यमंत्री पद ले सकती थी। कहा गया कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया और गठबंधन को तोड़ दिया। भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि जिस जंगलराज को मिटाने के लिए बिहार की जनता ने नीतीश को सत्ता सौंपा था, आज उन्हीं के गोद में जा बैठे। 

शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष दयानंद चौधरी के अलावे प्रिंस पाठक, महामंत्री अनूप मनोहर, रविंद्र शर्मा ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख राजेंद्र प्रसाद ,राम सकल महतो, आलोक दुबे, सोनू कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। उधर आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी को लेकर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.