Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार ने फिर दोहराई ‘मन की बात’, बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार पर दिया बड़ा बयान

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 05:57 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेलागंज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बिहार के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पिछली सरकारों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने रोजगार सृजन मुफ्त बिजली और महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। स्थानीय विधायक ने किसानों के लिए वियर बांध की मांग रखी।

    Hero Image
    नीतीश कुमार ने फिर दोहराई मन की बात

    संवाद सूत्र जागरण, बेलागंज (गया)। जो हम करते थे वही काम होता था। उन लोग कुछ करता नहीं था और सिर्फ इधर उधर से कमाने के चक्कर में रहता था। अब हम कहीं जाने वाले नहीं हैं, हम सब मिलकर बिहार का विकास किए हैं और आगे भी तेजी से विकास कार्य जारी करेंगे। उक्त बातें सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बेलागंज के पड़ाव मैदान पर जनता दल यू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवाद कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री बेला पनारी रोड स्थित अग्नि मोड़ पहुंचे जहां लगभग चालीस करोड़ के लागत से अग्नि शाकिर बिगहा सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री बेला पड़ाव मैदान पहुंचे।

    इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 में बिहार में एनडीए की सरकार बनी थी। इसके बाद हम लोगों ने बहुत काम किया। उसके पहले उनलोगों ने कुछ काम नहीं किया था। बीजेपी और जदयू की सरकार बनी तो हर क्षेत्र में विकास किया। चाहे स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो, सड़क, पुल, पुलिया हर क्षेत्र में विकास किया गया।

    सीएम ने आगे कहा 2020 की चुनाव में सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल, शौचालय, बिजली, ग्रामीण सड़कों का निर्माण सहित बेरोजगार युवकों को दस लाख नौकरी और दस लाख का रोजगार देने का वादा किया था। इन सभी वादा को हमने पूरा किया।

    नीतीश कुमार ने कहा अब अगले पांच वर्षों में एक करोड़ बेरोजगार लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देंगे। 2005 में आए थे तो बिहार का कुल बजट 48 हजार करोड़ था। जो आज बढ़ते बढ़ते 3 लाख 16 हजार करोड़ पहुंच गया। सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी प्रकार के पेंशन की राशि चार सौ से बढ़ाकर 1100 कर दी गई है।

    नीतीश कुमार ने आगे कहा वर्ष 2018 में हर घर में बिजली पहुंचा दिया था। लेकिन अब हर घर को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दिया। महिलाओं के लिए भी एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसमें हर घर की महिलाओं को रोजगार हेतु तत्काल 10 हजार रुपया दी जा रही है।

    वहीं कुछ महीनों के बाद उन महिलाओं को दो लाख की सहायता दी जाएगी। केंद्र सरकार से भी बिहार को खूब मदद मिल रहा है। जहां मखाना बोर्ड का गठन हुआ, कोसी परियोजना की स्वीकृति, नए नए एयरपोर्ट एवं राजमार्ग सहित कई परियोजनाएं चल रही है।

    वहीं बिहार में खेलो इंडिया यूथ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। बेलागंज विधानसभा में अनेक विकास का कार्य कराया जा रहा है। आप लोग के मन में लगे कि और कोई काम बाकी है तो मैडम को बताए सारा कार्य हम करेंगे।

    वहीं समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने बेलागंज में चल रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को कृतज्ञता व्यक्त किया और मुख्यमंत्री से किसानों के हित में बिथो के समीप फल्गु नदी में वियर बांध की मांग रखी।

    वहीं सभा को भाजपा के नेता महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्या करिश्मा कुमारी आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन, जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव, शौकत अली आदि नेतागण उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने किया।

    comedy show banner
    comedy show banner