गिरफ्तार नक्सली पर कई थाने में मामले दर्ज, रिमांड पर लेगी पुलिस
गया। गया पुलिस को नक्सली गतिविधियो में शामिल एक होर्डकोर नक्सली को गुजरात में गिरफ्तारी क
गया। गया पुलिस को नक्सली गतिविधियो में शामिल एक होर्डकोर नक्सली को गुजरात में गिरफ्तारी के बाद यहां विशेष सफलता मिली है। अब तक की गई कार्रवाई में पुलिस ने पहली बार एके-56 मैगजीन सहित बरामद किया है। यह आधुनिक हथियार नक्सलियो ने पुलिस पर हमला करने के लिए मंगाया था, जिसे समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। पुलिस के इस कार्रवाई से नक्सलियों को झटका जरूर लगा है। संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिसके पास से नक्सली गतिविधियों की कई साक्ष्य पुलिस को प्राप्त हुए हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने डीएसपी वजीरगंज व एसएसबी कमांडेंट की देखरेख में छापेमारी दल का गठन किया। पुलिस ने गया-नवादा जिले की सीमा पर गुरुपा ओपी अंतर्गत बसकटवा बरकौल पहाड़ी के पास छापेमारी की और नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे हथियार बरामद किया।
उन्होंने कहा कि रिमांड पर लिए गए नक्सली पर 20 मामला दर्ज है। इनमें 10 कांड की अभी जानकारी मिली है। इस पर अतरी, खिजरसराय, बेलागंज, फतेहपुर, मुफ्फसिल एवं सिरदला नवादा में 10 मामले की जानकारी मिली है। पुलिस अभी अन्य मामलों की जांच कर रही है।
----------
नक्सलियों को रिमांड
पर लेगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि चूंकि गिरफ्तार दोनों नक्सली के पास जो दस्तावेज मिले हैं, उनमें अहम जानकारी हैं। साहित्य, लेवी मांगने और देने वाले व्यक्तियों के भी नाम दर्ज हैं। जिन व्यक्तियों का नाम नक्सली रसीद में दर्ज है। वैसे सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार नक्सली को पुलिस फिलहाल जेल भेज रही है, लेकिन बहुत जल्द उसे रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय से आग्रह किया जाएगा।
इधर, एसएसपी ने साफ तौर पर इनकार किया कि बरामद दस्तावेज में किसी प्रतिबंधित स्थल का नक्शा भी है। जहां भविष्य में नक्सली कार्रवाई कर सकते थे।
--
एक हथियार पुलिस
से छीनी गई थी
एसएसपी ने बताया कि नक्सलियों के पास से दो रायफल बरामद हुए हैं। इनमें से एके-56 को छोड़कर एक रायफल पुलिस की छीनी हुई थी, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।