नवादा: संध्या में ओला वृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, बर्फ से पटा खेत व घर व आंगन
बुधवार की संध्या गरज के साथ बारिश हुई। इसके अलावा कई भागों में भारी ओला वृष्टि की भी सूचना है। जिसके कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओला वृष्टि के कारण भट्टा सिऊर कुंज डुमरी छनौन व भीखमपुर आदि इलाकों में भारी ओला वृष्टि हुई है।
संवाद सूत्र, रोह नवादा : प्रखंड के विभिन्न भागों में बुधवार की संध्या गरज के साथ बारिश हुई। इसके अलावा कई भागों में भारी ओला वृष्टि की भी सूचना है। जिसके कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओला वृष्टि के कारण भट्टा, सिऊर, कुंज, डुमरी, छनौन व भीखमपुर आदि इलाकों में भारी ओला वृष्टि हुई है। जिसके कारण खासकर सब्जी व तेलहन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों की आर्थिक कमर ही टूट गई है। भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ गया है।
ओला वृष्टि के कारण खेतों व घर का आंगन बर्फ से पट गया। कुंज पंचायत के सरपंच पति सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि लगभग दो दो सौ ग्राम का बर्फ गिरा है। वहीं महर्षि मेंही ध्यानयोग आश्रम धनावां परिसर में भी भारी ओला वृष्टि हुई है। जिसके कारण फुलगोभी व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। आश्रम संचालक बाबा शांतानंद जी महाराज ने बताया कि बर्फ़बारी से आश्रम परिसर में लगे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में सिर्फ गरज के साथ बारिश हुई है। बारिश व ओला वृष्टि के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। लोग घरों में दुबक गए हैं। जानवरों को भी परेशानी हो रही है। वहीं गॉंव की गलियां कीचड़मय हो गई है।