मुंबई मेल व जनशताब्दी एक्स. के ठहराव का सांसद ने दिलाया भरोसा
प्रखंड के कई इलाकों में सासद विजय माझी ने दौरा कर लोगों की समस्याओं को करीब से देख्
प्रखंड के कई इलाकों में सासद विजय माझी ने दौरा कर लोगों की समस्याओं को करीब से देखा। जिसे दूर कराने का भरोसा दिलाया। पहाड़पुर स्टेशन पहुंचे सांसद को स्थानीय लोगों ने रेल समस्याओं से अवगत कराया। यहां रेल यात्रियों ने बताया पहाड़पुर स्टेशन का अधूरा फुट ओवर ब्रिज परेशानी का कारण बना है। जिसे जल्द पूरा कराने की मांग यात्रियों ने की। यात्रियों व अन्य लोगों ने सांसद को अवगत कराया कि धनबाद रेल मंडल का पहाड़पुर महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से टनकुप्पा, वजीरगंज, सिरदला, हिसुआ, फतेहपुर, मोहनपुर के रेलयात्री सफर करते हैं। सांसद से लोगों ने कहा यहां से काफी संख्या में छात्र व लोग मुंबई जाने के लिए या तो गया जंक्शन या फिर कोडरमा व धनबाद स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ते हैं। लोगों ने उनसे पहाड़पुर स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल, पटना-राची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की। सासद ने आश्वासन दिया कि रेलमंत्री से मिलकर उनकी मांगों से अवगत कराते हुए ठहराव की मांग की जाएगी। यहां के बाद सासद बंडगांव पहुंचे। जहां पिछले दिनों वज्रपात से कुमार राजवंशी के बेटे की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार से मिलकर उन्होंने सांत्वना व सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सासद के साथ उदय सिंह उर्फ रसगुल्ला सिंह, प्रखंड जदयु अध्यक्ष रणविजय कुमार सहित कई लोग थे।