Move to Jagran APP

बिहार में मां ने बेटा-बेटी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, एक घर में तीन शव मिलने से मची सनसनी

महिला व उसके दो बच्चों का शव शनिवार की रात घर में मिला है। मृतका मदन साह की बहू और पोता-पोती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने बेटा और बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

By JagranEdited By: Akshay PandeyPublished: Sun, 25 Sep 2022 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 01:20 PM (IST)
बिहार में मां ने बेटा-बेटी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, एक घर में तीन शव मिलने से मची सनसनी
महिला ने दो बच्चों की हत्या कर खुद लगा ली फांसी। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, काराकाट (रोहतास) : थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाजार निवासी एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ शनिवार की रात अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों में गोड़ारी निवासी ऋषि राज की पत्नी 35 वर्षीय अर्चना देवी, उनकी पुत्री आठ वर्षीय अर्चिता व पुत्र सात वर्षीय रौनक राज शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल मृतका के पति व सास को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारण को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। मृतका के ससुराल वाले उसकी मौत को आत्महत्या बता रहे हैं, तो उनके मायके के लोग अपनी बेटी और उसके दो बच्चों की हत्या ससुराल वालों द्वारा कर दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं। अर्चना की मौत कैसे हुई यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास के लोगों के अनुसार पुलिस जब मृतका के कमरे में पहुंची तो वहां फर्श पर एक तरफ दोनों बच्चों के शव पड़े थे, जबकि दूसरी ओर अर्चना का शव पेट के बल फर्श पर ही पड़ा हुआ था। शव के नीचे काफी खून फैला हुआ था। लगभग तीन फिट की ऊंचाई पर छत से बंधा दुपट्टा लटक रहा था। ससुराल वालों का कहना है कि बच्चों को मारने के बाद उसने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। 

loksabha election banner

थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के अनुसार उस घटना से संबंधित अभी तक किसी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहीं मिल सका है। आवेदन मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जानकारी के अनुसार मृतका अर्चना के पति ऋषि राज अपने माता-पिता के इकलौता संतान हैं। पिता मदन साह ने 2012 में उनकी शादी बिक्रमगंज के कृष्णा प्रसाद की पुत्री अर्चना के साथ की थी। मायके वालों के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल के लोग उनकी पुत्री के साथ विवाद किया करते थे। ऋषि राज गांव पर ही रहते हैं। उनके पिता मदन साह का तीन मंज़िला मकान है। नीचे किराएदार रहते हैं। बीच वाले भाग में माता-पिता और ऊपरी मंजिल पर मृतका अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.