मिसाल-बेमिसाल: बारिश से लबालब नदी में फंसा वृद्ध, हिम्मत के बल पर युवकों ने बचा ली जान
बिहार के गया की मोरहर नदी में बारिश के कारण अचानक बहुत पानी आ गया। इसमें एक वृद्ध फंस गया। इसके बाद गांव के युवकों ने अपनी हिम्मत के बल पर उसकी जान बचा ली।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 04:11 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 07:44 PM (IST)
गया [जेएनएन]। शनिवार शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार दोपहर बाद रानीगंज स्थित मोरहर नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसमें कुंजेशर गाव के 80 वर्षीय मुंशी महतो फंस गए। तभी गांव के पांच युवकों ने देखा तो वह रस्सा के सहारे उन्हें बचा लिया।
बीडीओ ने बताया कि मुंशी महतो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर व स्वस्थ बताया है। वहीं, जान जोखिम में डाल वृद्ध को बचाने वाले युवाओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
वृद्ध को बचाने वालों में कुंजेशर गाव के टुनटुन कुमार, विकास कुमार, धीरज कुमार, सुधीर कुमार, उदय कुमार वर्मा शामिल हैं। ग्रामीण उदय कुमार वर्मा ने बताया मुंशी महतो रोज की तरह चरने गए पशुओं को नदी की ओर से लाने गए थे। जैसे ही नदी के तट पर पहुंचे पानी के तेज बहाव में फंसने लगे। इसके बाद नदी के एक ऊंचे स्थान पर झुरमुठ को पकड़ कर जोर-जोर से बचाने के लिए आवाज लगाने लगे।
ग्रामीणों ने उनकी आवाज सुनी तो रस्सी व ट्यूब में हवा भरकर उसके पास पहुंचे और उन्हें बचाया। सूचना मिलते ही बीडीओ जयकिशन, थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटनास्थल पहुंचे। मुंशी महतो को बहने से बचाने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें