चौदह देशों के बौद्ध भिक्षु धम्म पदयात्रा करते पहुंचे जेठियन
गया। मोहड़ा प्रखंड के जेठीयन दुर्गा मंडप के प्रागण में बुधवार को बीटीएमसी व इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कं
गया। मोहड़ा प्रखंड के जेठीयन दुर्गा मंडप के प्रागण में बुधवार को बीटीएमसी व इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कंफेडरेशन के बैनर तले चौथी धम्म पदयात्रा का आयोजन किया गया।
धम्म पदयात्रा में 14 देशों के लोग शामिल थे। भारत, अमेरिका, चीन, तिब्बत, म्यांमार, इंग्लैंड, श्रीलंका, बाग्ला देश, ताइवान, कम्बोडिया के साथ अन्य कई देश के बौद्ध भिक्षु शामिल थे। धम्म पदयात्रा के पूर्व जेठीयन गाव में भिक्षाटन के साथ दुर्गा स्थान के प्रागण में एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्धम् शरणम् गच्छाम् िके उद्घोष से की। जेठीयन के ग्रामीणों के साथ आसपास से आए ग्रामीणों ने बौद्ध भिक्षुओं का पुष्प व अंगवस्त्र से स्वागत किया। सभा में उपस्थित चीन से आए रेमता वन के के साथ विक्रम पांडेय, काजी, लवली, पलास, लो जंग, नव नालंदा महाविहार के रिसर्च स्कॉलर दीपक आनंद, वर्मा डिक्सी, साधुशरण सिंह ने सभा को संबोधित किया। नव नालंदा विहार से आए पाली के डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार ने ध्यान करने के कई तरीके बताए। धम्म पदयात्रा जेठीयन गाव से नवोदय विद्यालय होते हुए संघम् शरणम् गच्छाम् ितथा बुद्धम् शरणम् गच्छाम् िका उद्घोष करते हुए प्राचीन बिंबिसार पथ होते हुए राजगीर वेणुवन तक गई। बौद्ध भिक्षुओं के स्वागत में साधुशरण सिंह के साथ रामुचित सिंह, रामप्रवेश सिंह, विनोद कुमार विपुल, जगनारायण सिंह मौजूद थे ।