थाई बौद्ध भिक्षुओं का दल पहुंचा गुरुपद पर्वत
विश्व शांति को लेकर बोधगया से पैदल यात्रा पर निकाला थाई बौद्ध भिक्षुओं का दल निकला।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 07:43 PM (IST)
गया। विश्व शांति को लेकर बोधगया से पैदल यात्रा पर निकाला थाई बौद्ध भिक्षुओं का दल शुक्रवार को गुरपा पहुंचा। दल में शामिल सभी बौद्ध भिक्षुओं ने गुरुपद पर्वत पर स्थित महाकश्यपा मंदिर में पूजा-अर्चना कर पर्वत श्रृखंला पर बौद्ध स्तूप के समक्ष ध्यान-साधना किए। भिक्षुओं का तीन दिनों तक गुरुपद पर्वत पर प्रवास होगा। भिक्षुओं ने यहां तक की यात्रा फतेहपुर, डुमरीचट्टी, शाहपोखर, चरकापत्थर, जयपुर, रंगुनगर, पुरनीबथान होते गुरपा पहुंचा। भिक्षुओं के दल में साथ चल रहे द्विभाषिए सुजय दास ने बताया कि दल के सभी सदस्य यहां के बाद पैदल राजगीर जाएंगे। पैदल यात्रा का उद्देश्य विश्व में शांति और भाईचारा के संदेश को प्रसारित करना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें