Move to Jagran APP

Gaya: मनचलों ने लड़की को घेरकर किया गंदा काम, विरोध करने पर लाठी-डंडे से स्‍वजनों पर किया हमला

गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र के पनहरी गांव में खेत से लौट रही एक लड़की से मनचलों ने छेड़खानी की। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो मनचलों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे गुस्‍साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी घेरकर हंगामा किया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 08:56 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 06:27 AM (IST)
Gaya: मनचलों ने लड़की को घेरकर किया गंदा काम, विरोध करने पर लाठी-डंडे से स्‍वजनों पर किया हमला
गया के खिजरसराय में लड़की से छेड़खानी। प्रतीकात्‍मक फोटो

खिजरसराय (गया), संवाद सूत्र। मनचलों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वे छेड़खानी और बदसलूकी का विरोध करने पर उग्र हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है गया जिले के खिजरसराय थाना इलाके के पनहरी गांव में। यहां खेत से काम कर रही एक लड़की के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। जब इसकी शिकायत की गई तो मनचले युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें कई लोग जख्‍मी हो गए। लड़की के भाई का सिर फूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया।

loksabha election banner

घास काटकर लौट रही थी लड़की

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पनहरी में एक लड़की खेत से घास काट कर लौट रही थी। तभी सुनसान स्थान देखकर कुछ मनचलों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ गलत करने का प्रयास करने लगे। लड़की ने खुद को बचाते हुए शोर मचाया तो उचक्‍के भागे। लड़की ने छेड़खानी करने की घटना की जानकारी अपने भाई समेत स्वजनों को  दी। आक्रोशित स्वजनों ने मनचलों से  छेड़खानी की घटना के बारे में पूछताछ की तो उनलोगों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में लड़की के भाई समेत कई लोग घायल हो गए। लड़की के भाई का सिर फट गया। गांव की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की गाड़ी घेरकर हंगामा

घटना की जानकारी मिलने पर सरबहदा ओपी पुलिस पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस की गाड़ी घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देखकर वरीय अधिकारी को सूचना दी गई। इसके बाद डीएसपी विनय कुमार शर्मा पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि दोषियों को किसी हाल में बख्‍शा नहीं जाएगा। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.