Move to Jagran APP

दाउदनगर में चाणक्य युवा संघ के बनाए गए कई पदाधिकारी, अध्यक्ष के लिए संरक्षक मंडल देगा कोई नाम

चाणक्य युवा संघ की बैठक सोमवार को धीरज पाठक के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नीरज पांडे ने की। बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य मुन्ना दुबे ने प्रस्ताव पढ़कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों के नाम की घोषणा की।

By Prashant KumarEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM (IST)
दाउदनगर में चाणक्य युवा संघ के बनाए गए कई पदाधिकारी, अध्यक्ष के लिए संरक्षक मंडल देगा कोई नाम
दाउदनगर के चाणक्‍य युवा संघ में बनाए गए नए पदाधिकारी। प्रतीकात्‍मक चित्र।

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। चाणक्य युवा संघ की बैठक सोमवार को धीरज पाठक के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नीरज पांडे ने की। बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य मुन्ना दुबे ने प्रस्ताव पढ़कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों के नाम की घोषणा की। नए पदाधिकारी में उपाध्यक्ष अनुज दुबे व मुकेश मिश्रा, महासचिव धीरज पाठक, सचिव सोनु तिवारी, कोषाध्यक्ष छोटु पांडेय बनाये गए, जबकि चार सदस्य राहुल मिश्र, प्रशांत इंद्र गुरु, सोनु पाठक एवं विकास मिश्रा को कार्यकारिणी में रखा गया है।

loksabha election banner

संघ के मुख्य संरक्षक अश्वनी कुमार तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज से कुरीतियां मिटाने के लिए, नौजवानों में ऊर्जा विकसित करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। समाज में वंचित, पिछड़े की सेवा भाव को लेकर हम लोगों को काम करने की आवश्यकता है। कहीं किसी भी असहाय व गरीबों को मदद की जरूरत है तो संघ व समाज हमेशा तत्पर रहे। श्री तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के दौरान संघ के अध्यक्ष एवं इसके सदस्यों ने वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई में भरपूर सहयोग किया। इसके लिए चाणक्य युवा संघ के तमाम सदस्यों ले प्रति आभार प्रकट किया।

तिवारी ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर माह पदाधिकारी व कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिससे संगठन और मजबूत होगा। संगठन के माध्यम से समाज का विकास करने का निर्णय इस बैठक में लिया गया। संरक्षक मंडल ही वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किसी के नाम को नामित करेगा। संरक्षक मंडल में राजेंद्र मोहन मिश्रा, चिंटू मिश्रा, विवेकानंद मिश्र, अवधेश पांडेय, ओमप्रकाश दुबे, सत्येंद्र तिवारी, बुलबुल तिवारी समेत कुल 8 संरक्षक मंडल के सदस्य हैं। चाणक्य युवा संघ के तमाम सदस्यों को एकजुट करके समाज के उत्थान के लिए काम करने की बात कही। इस मौके पर विमलेश मिश्र, निशांत पाठक, सीकू राय, सन्नी पांडेय, सतीश पाठक उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.