विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गयाजी के भुसुंडा में लगी आग, 10 दुकानें और एक मकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Published: Mon, 20 Apr 2026 12:26 PM (IST)

मानपुर के भुसुंडा में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में लगभग 10 दुकानें और एक मकान पूरी तरह जलकर राख ...और पढ़ें

HighLights

  1. भुसुंडा में भीषण अग्निकांड से दस दुकानें और एक मकान खाक।

  2. लाखों के मुर्गे, फल और अन्य सामान आग में नष्ट।

  3. दमकल ने आग पर काबू पाया, कारण अभी अज्ञात।

संवाद सूत्र, मानपुर। मानपुर शहरी क्षेत्र के भुसुंडा सड़क किनारे रविवार देर रात भीषण अग्निकांड में लगभग 10 दुकानें और एक मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखा सारा सामान कुछ ही देर में राख में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।

लाखों के मुर्गे जलकर खाक

फल विक्रेता मोहम्मद अकरम ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

GAYAJI FIRE

सामान जलकर खाक।

वहीं, चिकेन दुकान के मालिक मोहम्मद छोटू ने बताया कि करीब लाखों रुपये मूल्य के मुर्गे जलकर नष्ट हो गए।

GAYAJI FIRE

चपेट में आए कई दुकान।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस अग्निकांड में फल दुकान, चिकेन दुकान, पलंग दुकान, जनरल स्टोर, गुमटी और चार पहिया फेरी ठेला सहित करीब 10 दुकानें एवं एक पशु भी आग के लपटे मे आ गई।

आग पर पाया काबू

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

बताया जाता है कि भुसुंडा क्षेत्र में सड़क किनारे लकड़ी की दुकानें, पलंग की दुकानें और झोपड़ियां अधिक संख्या में हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई। दिन में यह इलाका काफी व्यस्त रहता है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- कानपुर देहात: शॉर्ट सर्किट से पुराने टायरों की फैक्ट्री में लगी आग, नौ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू