बेकार वस्तुओं की मॉडल बना दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश
टिकारी ,गया। दक्षिण भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा शुक्र
टिकारी ,गया। दक्षिण भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को बेकार वस्तुओं से निर्मित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने यत्र-तत्र पड़े कचरे एवं बेकार वस्तुओं को इकट्ठा करके अपने अभिनव कला का प्रयोग करते हुए पर्यावरण रक्षा से संबंधित विषयों पर आकर्षक मॉडल का निर्माण किया था। विद्यार्थियों को पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राम कुमार और सहायक प्राध्यापक डॉ. एनएल देवी ने मॉडल बनाने के लिए प्रेरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। छात्रों के कई दिन की मेहनत के बाद तैयार किए गए मॉडलों में एक्वेरियम, वर्टीकल गार्डन, हीड्रोपोनिक्स, वर्मी कम्पोस्ट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, मेडिसिनल गार्डन आदि शामिल है। जो प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना था।
प्रदर्शनी के संबंध में डॉ. एनएल. देवी ने बताया कि पर्यावरण से संबंधित विषयों पर मॉडल बनाने में छात्र तथा छात्राओं ने रुचि दिखाई। प्रदर्शनी को सफल बनाने में विभाग के छात्र हिमाचल सिंह, कुणाल किशोर, अभिषेक कुमार, मृणालिनी, अनुभा, तपन, प्रभात, पिंकी सहित अन्य छात्र छात्राओं की भूमिका सराहनीय रही।