लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा - कश्मीर में मची उथल-पुथल जल्द होगी शांत
गया ओटीए से 149 आफिसर भारतीय सेना में शामिल हुए। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुबे ने कहा कि भारतीय सेना काफी मजबुत है और जल्द ही कश्मीर में शांति का माहौल होगा।
गया [जेएनएन]। भारतीय सेना काफी मजबूत है। कश्मीर में मची उथल-पुथल जल्द शांत हो जाएगी। भारत-पाक सीमा पूरी तरह सुरक्षित है। देश के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है। गया में शनिवार को आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में हुई 10वीं पासिंग आउट परेड के निरीक्षण के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने यह बातें कहीं।
गया ओटीए में 246 कैडेट पास हुए हैं। इनमें इंट्री कोर्स 18 बैच के 119 जेंटलमैन कैडेट एवं एससीओ 37 बैच के 30 कैडेट ने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। इस तरह से 149 आफिसर भारतीय सेना में शामिल हुए। शेष 97 जेंटलमैन कैडेट तीन वर्ष के लिए देश के विभिन्न सैन्य तकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए।
पासिंग आउट परेड की शुरुआत सुबह सेना के बैंड की धुन के साथ हुई। कदम से कदम मिलाते जवानों ने आकर्षक परेड की। पासिंग आउट परेड में निरीक्षण अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ शामिल हुए। उनकी अगवानी ओटीए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ट ने की।
पढ़ें - सेना ने कभी नंगे बदन ली थी परीक्षा, अब गंजी पहन दौड़े जवान
कैडेट ने मार्च पास्ट करते हुये निरीक्षण अधिकारी को सैल्यूट दिया। श्री दुआ ने सलामी ली और प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट को पुरस्कृत किया।
गया ओटीए से भारतीय सेना को मिले149 आफिसर, देखें तस्वीरें...
लेफ्टिनेंट जनरल दुआ ने कहा कि सैनिकों को जीवन में सैन्य गुण और सद्भाव को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कैडेट को बेहतर ड्रिल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान श्री दुआ ने कहा कि ओटीए का मुख्य उद्देश्य सैनिकों को प्रशिक्षण देना है। इस मौके पर सैना के कई अधिकारी और कैडेट के अभिभावक उपस्थित थे।