गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिकी रथयात्रा
जैन धर्मावलंबियों ने गुरुवार को शहर में भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिकी रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली। रथयात्रा बहुआर चौराहा जैन मंदिर से निकाली गई। सर्वप्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य महेंद्र गंगवाल को मिला और श्रीजी का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद विशेष पूजा हुई।
गया। जैन धर्मावलंबियों ने गुरुवार को शहर में भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिकी रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली।
रथयात्रा बहुआर चौराहा जैन मंदिर से निकाली गई। सर्वप्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य महेंद्र गंगवाल को मिला और श्रीजी का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद विशेष पूजा हुई। रथयात्रा जिला स्कूल, समाहरणालय, जीबी रोड, रमना रोड, बजाजा रोड, छत्ता मस्जिद, चूड़ी गली, केपी रोड, गोलपत्थर, शहीद रोड, केपी रोड आदि होते हुए जैन मंदिर के पास संपन्न हुई। रथ के सारथी राजकुमार काशलीवाल और धन कुबेर के रूप में अजय जैन थे। रथयात्रा में चल रहीं महिलाएं माताश्री का आशीर्वाद लेने को आतुर थीं। महिलाएं पीली साड़ी और पुरुष श्रद्धालु उजले परिधान में थे। यात्रा में मुन्ना सरकार जैन, पार्षद संजय कुमार सिन्हा, सुशील गंगवाल, शैलेंद्र छाबड़ा, सुबोध अजमेरा, हेमंत पाटनी, ज्ञानी पापड़ीवाल, मधु गंगवाल, प्रकाश चंद्र सेठी, मंजू सेठी, रंजना, कुसुम कासलीवाल, आशा सेठी, बबीता गंगवाल आदि शामिल थे।