लेवी वसूली में जेल जा चुका है राजेश
संवाद सूत्र, डोभी : रांची से जूता-चप्पल के दुकानदार के अपहरण के मामले में आरोपित राजेश प्रसाद
संवाद सूत्र, डोभी : रांची से जूता-चप्पल के दुकानदार के अपहरण के मामले में आरोपित राजेश प्रसाद की पत्नी संगीता देवी को पता नहीं है कि वह क्या करता है। डोभी के कोसुंबा में राजेश की पत्नी संगीता देवी ने कहा कि वे कहां हैं और क्या करते हैं पता नहीं। राजेश का एक घर झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र में केदली के पास भी है। संगीता ने बताया कि करीब दस दिन पहले झारखंड पुलिस उसके पति के बारे में पूछताछ के लिए ले गई थी। दो घटे हंटरगंज थाना में रोका गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस किस सिलसिले में ले गई थी, यह नहीं बता पाई। पति के बारे में बताया कि हंटरगंज थाना की पुलिस ने शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। एक बार डोभी थाना की पुलिस भी राजेश को लेवी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामला अमारूत-महकमपुर गाव के बीच निलाजन नदी पर बन रहे पुल के ठेकेदार से लेवी मागे जाने को लेकर है। राजेश ने कथित नक्सली संगठन न्यू आरसीसी के नाम पर दस लाख रुपये लेवी वसूली थी। इस राशि के साथ पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राजेश प्रसाद की पत्नी तीन बच्चों के साथ डोभी के कोसुंबा में बने छप्पर वाले एक मकान में रहती है। उसे पता नहीं है कि राजेश कहां है। इधर घटना में संलिप्त दूसरे आरोपित मुन्ना उर्फ छोटू को झारखंड पुलिस 20 अक्टूबर को ही ले गई थी। पुलिस ने उसे चंदा गांव से उठाया था।