बिहार महिला खो-खो टीम के विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
जागरण संवाददाता, गया : गया जिला ओलिंपिक संघ और गया जिला खो-खो संघ की ओर से विजेता खिलाडी हुए सम्मानित
जागरण संवाददाता, गया : गया जिला ओलिंपिक संघ और गया जिला खो-खो संघ की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 11 से 13 अक्टूबर तक जहानाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता लगातार 8 वीं बार बिहार विजेता बनी विजेता टीम के खिलाड़ियों को भारत सेवाश्रम आश्रम के सभागार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिन्हा, डॉ. फ रसात हुसैन, भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी माधव, गया जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मोती करीमी, गया जिला खो-खो संघ के सचिव जितेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से माला पहनाकर अभिनंदन सह स्वागत करते हुए हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर सभी खिलाड़ियों और कोच को एसडीओ ने गिफ्ट प्रदान किया। इस अवसर पर खो-खो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह भारतीय खो-खो टीम कप्तान अंजार अहमद खान,बिहार महिला खो-खो कप्तान अलीशा सिन्हा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अश्रि्वनी रंजन, सिद्धात प्रकाश, एस नेयाजुद्दीन उपस्थित थे।