श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
परसावा गाव में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा सह जलभरी में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाव से दो कोस दूर पंचानपुर मोरहर नदी से कलश में जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पहुंचे।
गया। परसावा गाव में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा सह जलभरी में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाव से दो कोस दूर पंचानपुर मोरहर नदी से कलश में जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान टिकारी के एसडीओ मनोज कुमार स्वयं संभाले हुए थे। टिकारी के नेपा पैक्स अध्यक्ष राम एकबाल सिंह श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे थे। आचायरें द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ मंडप में कलश स्थापना की गई।
17 से 22 जनवरी तक छ: दिवसीय यज्ञ का संचालन स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की देखरेख में हो रहा है। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने बताया कि यज्ञ के दौरान संध्या प्रवचन व रासलीला की व्यवस्था की गई है। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद बुधवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। यज्ञ की व्यवस्था सचिव बैजनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष रामाश्रय सिंह, ग्रामीण श्रीकात सिंह, विजय कृष्ण कर रहे हैं। इसमें रती रंजन सिंह, अनुराग सिंह, गुड्डू सिंह, ब्रजेश सिंह, टिंकू, गोल्डन, रजनीश, सनिश सहित अन्य इस यज्ञ को सफल बनाने में तन्मयता व श्रद्धा से लगे हैं।