Move to Jagran APP

बाजे गाजे के साथ निकली कलश यात्रा

गया। टिकारी प्रखंड अन्तर्गत डिहुरा रेवई गांव में आयोजित श्रीकृष्ण महायज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को जलभरी के साथ शुरू हो गया। यज्ञ स्थल जौहर मंदिर के प्रांगण से बाजे गाजे के साथ निकली कलश सह जलभरी यात्रा में 50 कलशधारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM (IST)
बाजे गाजे के साथ निकली कलश यात्रा
बाजे गाजे के साथ निकली कलश यात्रा

गया। टिकारी प्रखंड अन्तर्गत डिहुरा रेवई गांव में आयोजित श्रीकृष्ण महायज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को जलभरी के साथ शुरू हो गया। यज्ञ स्थल जौहर मंदिर के प्रांगण से बाजे गाजे के साथ निकली कलश सह जलभरी यात्रा में 50 कलशधारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। मंदिर परिसर से लोदीपुर, लशकरगंज, मउ बाजार, सुपटा, लोहानीपुर आदि का भ्रमण करते हुए रेबई सूर्य मंदिर स्थित तालाब में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी का अनुष्ठान संपादित किया गया। इस दौरान सुपटा स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में नवयुवक संघ के सदस्यों द्वारा कलशधारी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का प्रवेश और कलश स्थापना किया गया। इस दौरान धार्मिक जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्ति मय बना था। शोभायात्रा में पारंपरिक बाजे गाजे के साथ घुड़सवारों की झुंड आकर्षण का केंद्र बना था। श्री श्री 1008 श्री हीरा दास त्यागी के देख रेख में यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ के साथ रात्रि में प्रवचन और भजन कीर्तन शुरू हो गया है। आयोजक मंडल के सदस्य प्रेम प्रकाश, मुखिया सरस्वती देवी, वरुण कुमार सिंह, सुभय सिंह आदि ने बताया कि यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

loksabha election banner

प्रशासनिक सेवा में आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श

फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड से चयनित 12 दारोगा ने अपनी नियुक्ति पत्र डीआइजी से मिलने के बाद अंचलाधिकारी अशोक कुमार के साथ रविवार को वार्ता की। इस दौरान प्रशासनिक सेवा में आने वाली समस्याओं सहित अन्य मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। सीओ ने सभी को बताया कि नौकरी के दौरान कभी-कभी समस्याएं आती हैं। व्यवहार कुशलता एवं ²ढ इच्छाशक्ति से हर बाधा को पार कर सकते हैं। वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रवि साव, सोनू पांडे सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। फतेहपुर के दर्पण सुमन को गोपालगंज, परमानंद पासवान को पूर्णिया, संजीत कुमार, रमेश यादव, अर्चना कुमारी को बेतिया, अखिलेश यादव को जमुई, उमेश कुमार को खगड़िया, पप्पू कुमार को लखीसराय, रीमा कुमारी को सहरसा, शिवानी शरण को सारण खुर्शीद अंसारी को नालंदा एवं राजू कुमार को पटना जिला आवंटित किया गया है। सभी को 26 जनवरी से नौ फरवरी तक योगदान देना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.