Move to Jagran APP

बिहार हॉकी टीम में कैमूर की अंकिता का चयन, नेशनल जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में निभाएंगी डिफेंडर की भूमिका

नेशनल हॉकी खेलने के लिए कैमूर जिला की अंकिता का चयन बिहार हॉकी की टीम में हुआ है। वे जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में बिहार की ओर से खेलेंगी। झारखंड के सिमडेगा में 20 से 30 अक्टूबर तक नेशनल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 04:17 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 04:17 PM (IST)
बिहार हॉकी टीम में कैमूर की अंकिता का चयन, नेशनल जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में निभाएंगी डिफेंडर की भूमिका
अंकिता कुमारी की तस्‍वीर। फोटो सौजन्‍य: स्‍वजन।

भभुआ, संवाद सहयोगी। नेशनल हॉकी खेलने के लिए कैमूर जिला की अंकिता का चयन बिहार की हॉकी की टीम में हुआ है। वे जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में बिहार की ओर से खेलेंगी। झारखंड के सिमडेगा में 20 से 30 अक्टूबर तक जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। हॉकी इंडिया द्वारा झारखंड के सिमडेगा में 20 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 11 वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के 18 सदस्य बिहार की टीम में कैमूर की महिला खिलाड़ी अंकिता भी शामिल है।

loksabha election banner

भभुआ वार्ड नंबर 15 निवासी हीरालाल चौधरी और लीला देवी की पुत्री अंकिता कुमारी का चयन बिहार की टीम में डिफेंडर के रूप में किया गया है। हॉकी बिहार के द्वारा आयोजित तीन और चार अक्टूबर को पूर्णिया में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें बिहार के सभी महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। जिसमें अंकिता का चयन 25 सदस्य टीम में किया गया। अंकिता ने पूर्णिया में 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर भाग लिया था। इसके बाद में निरंतर मेहनत से 18 सदस्य टीम में अपना जगह बनाने में सफलता हासिल की। वर्तमान में अंकिता एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र पटना में रहती हैं । अंकिता के बड़े भाई सीनियर नेशनल हॉकी खिलाड़ी अजीत चौधरी ने बताया कि अंकिता की लगातार यह पांचवी नेशनल हॉकी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.