विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेडिकल में अब तक जेई संदिग्ध बीमारी से पीड़ित 14 बच्चों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Jul 2019 02:18 AM (GMT+05:30)

मगध क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही एईएस एवं जेई से ग्रसित बीमार बच्चों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो ...और पढ़ें

मेडिकल में अब तक जेई संदिग्ध बीमारी से पीड़ित 14 बच्चों की मौत
मेडिकल में अब तक जेई संदिग्ध बीमारी से पीड़ित 14 बच्चों की मौत

गया । मगध क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही एईएस एवं जेई से ग्रसित बीमार बच्चों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसमें गया, औरंगाबाद, अरवल व झारखंड के मरीज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में जेई संदिग्ध बीमारी से ग्रसित 48 बच्चे इलाज के लिए भर्ती हुए है। इनमें अबतक 14 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को जेई के दो और संदिग्ध मरीज भर्ती हुए। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के नागेंद्र मालाह के तीन वर्षीय पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है। इसमें भी सभी इलाजरत बच्चे और मौत हुए बच्चों के लक्षण एक ही है। एकाएक तेज बुखार, उल्टी व शरीर में ऐंठन शुरू होना। इसके बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराना और वहां से मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में रेफर करना है। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाना। डॉक्टर के द्वारा कहना है कि बच्चे की बीमारी के लक्षण के आधार पर एईएस की संभावना है।

मेडिकल अधीक्षक डॉ. विजय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि मेडिकल में एईएस के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में कुल 48 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। इनमें 14 की मौत हो चुकी है। 10 बच्चे स्वस्थ हो कर घर लौट गए। फिलहाल एईएस के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में 19 बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं, चार बच्चों का अबतक जेई पोजेटिव सैंपल जांच रिपोर्ट में आया है। साथ ही भर्ती बच्चों का सैंपल जांच के लिए आरएमआरआइ पटना भेजा गया है।