जापानी शिक्षिका बच्चों को खेल-खेल में पढ़ा रहीं गणित
गया। मिने हाहा स्कूल में अबेकस (मैथ कैल्कुलेटिंग फ्रेम) की शिक्षा दी जा रही है। बोधगया के कटोरवा
गया। मिने हाहा स्कूल में अबेकस (मैथ कैल्कुलेटिंग फ्रेम) की शिक्षा दी जा रही है। बोधगया के कटोरवा गाव में मिने हाहा एचएफ एजुकेशनल सेंटर के बच्चों को जापान से आई मियाबी अबेकस स्कूल की प्रेसिडेंट रिजु किमुरा पढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया कि अबेकस सिस्टम दुनिया का पहला मैथ कैल्कुलेटिंग डिवाइस है। इससे जोड़, घटाव,गुणा व भाग सिखाते हुए किमुरा ने बताया कि अबेकस के इस्तेमाल से बच्चों को गणित समझने में आसानी होती है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम का उपयोग जापान, सिंगापुर व अन्य कई देशों में किया जा रहा है। स्कूल के चेयरमैन धमर्ेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रिजू किमुरा के साथ आए दो और जापानी अध्यापक यादा व माशा भी बच्चों को सिखाएंगे। स्कूल की प्रिंसिपल काजल शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नई चीजें सीखने की उत्सुकता बढ़ती है। उन्होंने किमुरा को पिछले साल भी जापान से बुलाया था।