Move to Jagran APP

यह आज का बुलंद बिहार है, चर्चा देश-विदेश तक

बिहार की चर्चा अब देश-विदेश तक हो रही है और सकारात्मक रूप से। ऐसा विकास और बुलंदी के कारण। पहले राज्य की नकारात्मक छवि थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विकास कार्यो से बिहार को बुलंद बना दिया। अभी ढेर सारे काम बाकी हैं। कमर कस लीजिए, सामने चुनावी दंगल है। जदयू महासचिव आरसीपी सिंह के ये बोल बुधवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते रहे। मगध प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सिर पर धूप चटख हो चुकी थी। गुजरती ठंड में माहौल को सरगर्म करने के लिए कुदरत की इतनी मेहरबानी काफी थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 08:51 PM (IST)
यह आज का बुलंद बिहार है, चर्चा देश-विदेश तक
यह आज का बुलंद बिहार है, चर्चा देश-विदेश तक

गया। बिहार की चर्चा अब देश-विदेश तक हो रही है और सकारात्मक रूप से। ऐसा विकास और बुलंदी के कारण। पहले राज्य की नकारात्मक छवि थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विकास कार्यो से बिहार को बुलंद बना दिया। अभी ढेर सारे काम बाकी हैं। कमर कस लीजिए, सामने चुनावी दंगल है। जदयू महासचिव आरसीपी सिंह के ये बोल बुधवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते रहे। मगध प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सिर पर धूप चटख हो चुकी थी। गुजरती ठंड में माहौल को सरगर्म करने के लिए कुदरत की इतनी मेहरबानी काफी थी। गांधी मैदान में बने मंच से आरसीपी सिंह कार्यकर्ताओं को एकजुट हो जाने की सलाह दिए। कार्यकर्ताओं से खेत में लगी फ सल की तरह पार्टी की रखवाली करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बीमार राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर किया। आरसीपी राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता भी हैं। उनका कहना है कि बिहार में चहुंमुखी विकास हुआ है। कोई क्षेत्र बाकी नहीं रहा। शिक्षा से लेकर बिजली तक। जनता को बताइए। बड़े दंगल (लोकसभा चुनाव) के लिए तैयार हो जाइए। नेतृत्व को जांचने-परखने के बाद ही वोट दीजिए और दिलवाइए। आप पाएंगे कि राजग की तुलना में कोई नहीं। बिहार की सभी सीटों पर जीत के साथ नीतीश कुमार को मजबूत बनाइए। देश में उन जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं। बकौल आरसीपी, बिहार पहला प्रदेश है, जहां 250 लोगों की आबादी वाले गांव-टोले भी सड़क से जोड़े जा चुके हैं। हम लोग जब लोकसभा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे तभी बिहार को विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके साथ ही तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में राजग की रैली में आने का न्योता भी दिया। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ तथा खालिद अनवर, जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुहेली मेहता, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा, प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी चंदन कुमार सिंह आदि सम्मेलन को संबोधित किए। जदयू के जिलाध्यक्ष शौकत अली ने अध्यक्षता की और महानगर इकाई के अध्यक्ष राजू वर्णवाल ने मंच का संचालन। विधायक सत्यदेव कुशवाहा, अशोक सिंह, विरेंद्र कुमार, विधान पार्षद मनोरमा देवी के साथ जहानाबाद जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, नवादा जिलाध्यक्ष सलमान रागिब, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार सिंह और अरवल जिलाध्यक्ष दयानंद सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, गया जिला के प्रवक्ता श्रीकांत प्रसाद, छात्र जदयू के नेता यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा, पूर्व विधायक ललन भुइयां, विजय मांझी, अजय पासवान, रेणु देवी आदि की मौजूदगी रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.