सुविधाओं से लैस होगा आइटी सेंटर सह प्रशासनिक भवन
गया। पांच करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला अंचल कार्यालय सह आइटी सेंटर आधुनिक तकनीक से लैस होगा
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Dec 2017 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 21 Dec 2017 10:15 PM (IST)
गया। पांच करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला अंचल कार्यालय सह आइटी सेंटर आधुनिक तकनीक से लैस होगा। देव कंस्ट्रक्शन कंपनी के अभिकर्ता उमा सिंह ने बताया कि इसमें आगे का दो भवन चारमंजिला होगा। उपरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट होगी। प्रशासकीय भवन भी सभी सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने बताया कि उक्त भवन निर्माण में बालू-मिट्टी से बनने वाली ईंट का मात्र दस प्रतिशत उपयोग किया जाएगा। शेष सभी ईंटे फ्लाईएश की होंगी। फिलहाल इसका प्रथम चरण में सतही काम शुरू हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें