जांच-पड़ताल तब सभा स्थल पर प्रवेश
गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा स्थल गांधी मैदान में प्रवेश करना आसान नहीं था। पुलिस क
गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा स्थल गांधी मैदान में प्रवेश करना आसान नहीं था। पुलिस की चौक-चौबंद व्यवस्था थी। सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति चाहे वह पार्टी नेता थे या आम। सभी की जांच-पड़ताल से गुजरना पड़ रहा था। बिना जांच पड़ताल के कोई भी व्यक्ति सभा स्थल पर प्रवेश नहीं कर पा रहा था। गांधी मैदान में प्रवेश करने के लिए कुल 10 द्वार बनाए गए थे। प्रत्येक द्वार पर एसएसबी, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई थी। इन जवानों द्वारा प्रत्येक प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। पुरुष और महिलाओं की भी जांच की गई। जब जांच पड़ताल से जवान संतुष्ट हो रहे थे, तब ही नेता, कार्यकत्र्ता या फिर आम लोगों को सभा स्थल पर प्रवेश मिली। जांच पड़ताल का सिलसिला मंगलवार को दोपहर 2 बजे से ही शुरू हो गया था। जो शाम 5 बजे तक लगातार चलता रहा।
---
गेट संख्या 4 व 5 को
बंद करने पर हंगामा
मोदी सुनने के लिए अपार भीड़ गांधी मैदान पहुंच रही थी। लेकिन जांच-पड़ताल करने में विलंब होने पर पहले लोगों ने हंगामा किया। दोनों द्वार पर तैनात पुलिस कर्मी ने लाठी उठाई और चलाने लगे। इसे लेकर भगदड़ मची। लोग सभा स्थल पर प्रवेश करने के लिए उतारू थे। तब कुछ जवानों ने लाठी चटकाई। इसका विरोध किया गया। आनन-फानन में जवानों कुछ समय के लिए प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। इससे लोगों को परेशानी हुई। लेकिन लोगों के विरोध के कारण पुन: द्वार खोलना पड़ा।