विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गया में पत्रकार के परिवार को बंधक बनाकर मारपीट, नगदी समेत 11 लाख रुपए की डकैती, पुलिस छानबीन को पहुंची

By Prashant Kumar PandeyEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 02:22 PM (IST)

कभी राजद विधायक विनय कुमार की बहन कभी पुलिस पदाधिकारी के घर और अब पत्रकार के घर को बदमाशों ने ...और पढ़ें

घटनास्थल पर पहुंची थाना की पुलिस, पीड़ित पत्रकार से पूछताछ करते।
घटनास्थल पर पहुंची थाना की पुलिस, पीड़ित पत्रकार से पूछताछ करते।

जागरण संवाददाता, गयाः बदमाशों का हौसला इस कदर बढ़ चुका है, अब तो कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है। कभी राजद विधायक विनय कुमार की बहन, कभी पुलिस पदाधिकारी के घर और अब पत्रकार के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। यह घटना गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी स्थित रोड नंबर 4 की है। जहां पटना से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राजीव कुमार के घर में मंगलवार की रात भीषण डकैती हुई की गई है। 

सात की संख्या में थे बदमाश

सात की संख्या में रहे बदमाशों ने इनके घर में प्रवेश किया और परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर एक-एक कमरा और एक-एक अलमीरा को खंगाल दिया। बदमाशों ने इनके घर से करीब 5 लाख रुपए नकद व 6 लाख की जेवरात और कई बेशकीमती सामान लेकर चले गए। पत्रकार राजीव कुमार की पत्नी सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं और साथ में उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं। 

डकैती के दौरान मारपीट भी की गई 

घटना की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर को दीगई। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। चंदौती थाना की पुलिस घटनासथल पर पहुंची।मामले की जांच में जुटी है।इस मामले में पुलिस पदाधिकारी मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि डकैती के दौरान मारपीट भी की गई है। पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। किसी विशेष कार्य के लिए घर में 5 लाख नगदी रखा गया था। 

पत्नी और परिवार का जेवरात भी लेकर बदमाश फरार

पत्नी और परिवार का जेवरात भी बदमाश लेकर फरार हो गए हैं। इस अप्रिय घटना की निंदा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों ने की है। साथ ही जल्द ही इस यूनियन के पदाधिकारी एसएसपी से मुलाकात कर इसे रखेंगे ताकि बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके और पत्रकार को न्याय मिल सके।