Move to Jagran APP

गया में लगभग 25 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, दूसरी डोज पर प्रशासन ने किया फोकस

गया में कोरोना के खतरे को कम करने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान पर जोर दिया जा रहा है। लगभग 25 लाख लोगों को जिलों में पहला डोज दिया जा चुका है। इसके साथ ही दूसरे डोज का आंकड़ा बढ़ाने के लिए पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 01:28 PM (IST)
गया में लगभग 25 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, दूसरी डोज पर प्रशासन ने किया फोकस
गया में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों के लिए लकी ड्रा। सांकेतिक तस्वीर
गया, जागरण संवाददाता। जिले में टीकाकरण अभियान इन दिनों परवान पर है। जिला मुख्यालय समेत सभी 24 प्रखंडों में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। अब तक 24.53 लाख लोगों को पहली डोज का टीका लगा है। वहीं नौ लाख 84 हजार 768 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इन दिनों हर घर दस्तक अभियान के तहत पहली डोज के साथ दूसरी डोज का आंकड़ा बढ़ाने पर जोर है। टीकाकर्मी हरेक पंचायतों, कस्बों में पहुंचकर टीका लगाने में जुटे हैं। खेत-खलिहान से लेकर पेट्रोल पंप तक जो भी व्यक्ति टीका से अब तक वंचित हैं, उनका टीकाकरण किया जा रहा है। इस बीच अभी 27 नवंबर से 'टीका लगाओ इनाम जीतो' प्रतियोगिता भी शुरू की गई है, जिसमें निर्धारित समय से सात दिन के अंदर दूसरी डोज का टीका लेने के बाद लाभुक के पास एक से बढ़कर एक उपहार पाने का भी मौका है।
जिले के दस प्रखंडों की स्थिति बेहतर
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में गया शहरी समेत दस प्रखंड क्षेत्रों की स्थिति बेहतर है। गया शहर ने अपने लक्ष्य का शत प्रतिशत टीकाकरण कर लिया है। टाउन ब्लाक 93.05, बाराचट्टी 82.64 व मानपुर ने 81.95 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल किया है। टनकुप्पा व वजीरगंज ऐसे प्रखंड हैं, जहां पहली डोज के टीके की उपलब्धि अभी 70 प्रतिशत से नीचे है। 
जिले में पहली डोज के टीकाकरण की प्रखंडवार स्थिति 

गया अरबन-        332789

loksabha election banner

टाउन ब्लाक-       113697

बाराचट्टी-             81342

मानपुर-               83796

इमामगंज-          108766

बांकेबाजार-         72400

बोधगया-            133074

फतेहपुर-            131694

गुरुआ-              102066

कोंच-                 111520

गुरारू-               74218

खिजरसराय-       95588

मोहनपुर-          109611

परैया-              55126

नीमचक बथानी- 53876

बेलागंज-         120345

डुमरिया-         69684

अतरी-          44583

डोभी-          83841

मोहड़ा-       54156

टिकारी-     136388

शेरघाटी-    79662

आमस-     51657

टनकुप्पा-   57431

वजीरगंज-  95953


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.