संस्कृति नष्ट हुई तो देश नहीं बचेगा : सांसद
पारसनाथ सिंह चौरिटेबल हॉस्पिटल परिसर में रविवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के मौके पर विशाल धर्म जागरण सभा का आयोजन किया गया।
गया। पारसनाथ सिंह चौरिटेबल हॉस्पिटल परिसर में रविवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के मौके पर विशाल धर्म जागरण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में हॉस्पिटल प्रबंधन एवं सामाजिक सहयोग से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। प्रखंड के शिक्षाविद, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों को हॉस्पिटल के एमडी संचित कुमार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले सभा का उद्घाटन भाजपा के राज्यसभा सासद रामगोपाल नारायण, धर्म जागरण दक्षिण बिहार के परियोजना प्रमुख अवधेश कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख सूबेदार एवं पारसनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी शैलेन्द्रानंद ने कहा कि देश की आजादी के 70 वर्ष गुजर गए, लेकिन हमारी संस्कृति आज भी गुलाम है। संस्कृति ही देश का प्राण है। यदि यह नष्ट हुई तो देश नहीं बचेगा। इसे बचाने के लिए देश के युवाओं में राम, कृष्ण और विवेकानंद के आदशरें को अपने चरित्र में उतारना होगा।
सासद रामगोपाल नारायण ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम हमारे संस्कृति के मूल आदर्श हैं। जिन्होंने हमें अपने देश में उंच-नीच, छुआछूत का भेद मिटाकर समतामूलक समाज स्थापित करने का संदेश दिया है। सभा को सूबेदार जी, जिला पार्षद डॉ. नंदकिशोर प्रसाद, रामाश्रय सिंह, प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, दक्षिण बिहार धर्मजागरण के संयोजक राकेश कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।