Move to Jagran APP

नोखा पुलिस इंस्पेक्टर पर गोलीबारी करने का आरोपी समेत आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार

भोजपुर जिला के जगदीशपुर से सूमो लूटकर भागने के क्रम में पीछा कर रही नोखा पुलिस पर फायरिग कर डेढ़ माह पूर्व भाग निकलने वाला कुख्यात अमित चौधरी उर्फ अमित कुमार समेत आधा दर्जन अपराधियों को नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 05:57 PM (IST)
नोखा पुलिस इंस्पेक्टर पर गोलीबारी करने का आरोपी समेत आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार
नोखा पुलिस इंस्पेक्टर पर गोलीबारी करने का आरोपी समेत आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार

गया : भोजपुर जिला के जगदीशपुर से सूमो लूटकर भागने के क्रम में पीछा कर रही नोखा पुलिस पर फायरिग कर डेढ़ माह पूर्व भाग निकलने वाला कुख्यात अमित चौधरी उर्फ अमित कुमार समेत आधा दर्जन अपराधियों को नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से नगर थाना की पुलिस ने सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार यूपी 60 एबी 4554, काले रंग की अपाची बाइक बीआर 24 एसी 1897 व 6 मोबाइल बरामद किया है। शनिवार को एसपी आशीष भारती ने समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

loksabha election banner

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी अमित पर झारखंड के रांची सदर थाना, सिविल लाइन थाना गया, जगदीशपुर भोजपुर थाना, सासाराम नगर, दरिगांव व नोखा थाना में अलग-अलग कई कांड दर्ज है। इसके अलावा शहर के गीताघाट कॉलोनी से सोनू यादव, मोनू यादव, सोनू यादव, प्रदीप कुमार व विशाल दीप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गीताघाट कॉलोनी से गिरफ्तार सोन और मोनू आपस में सगे भाई है। वही दूसरा गिरफ्तार सोनू यादव शहर के खिड़कीघाट का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि कुख्यात अमित चौधरी को शहर के कुराईच स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। एसपी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गीताघाट कॉलोनी में सोनू यादव के घर पर भताढ़ी दरिगांव निवासी प्रदीप कुमार नाम के एक वांछित अभियुक्त को छिपाकर रखा है। उसकी गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम से वे लोग उलझ गए। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सबसे पहले सोनू को गिरफ्तार किया। उसके बाद प्रदीप कुमार व उसके पुत्र विशाल दीप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सोनू के निशानदेही पर उसके सगे भाई मोनू को महिला बटालियन बेदा से और सोनू यादव को खिड़की घाट से गिरफ्तार किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान सासाराम एएसपी अरविद प्रताप सिंह व नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह उपस्थित थे। एसपी ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.