Move to Jagran APP

Bharat Bandh: औरंगाबाद में जीटी रोड को किया जाम, नवादा में एनएच पर रोक दिया आवागमन

Bharat Bandh औरंगाबाद भभुआ और नवादा में बंद का मिला जुला असर दिखा। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया। हालांकि जबरन बंद नहीं कराने से अधिकांश जगहों पर दुकानें खुली रहीं। कहीं-कहीं कुछ देर के लिए दुकानें बंद रहीं।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 01:42 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 01:42 PM (IST)
Bharat Bandh: औरंगाबाद में जीटी रोड को किया जाम, नवादा में एनएच पर रोक दिया आवागमन
गया के बाराचट्टी में प्रदर्शन करतीं पूर्व विधायक समता देवी।

जेएनएन, औरंगाबाद /नवादा / भभुआ। भारत बंद को सफल बनाने के लिए औरंगाबाद में महागठबंधन के तीनों दलों  राजद, कांग्रेस और वाम मोर्चा के विधायक से लेकर नेता व कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से ही शहर में सड़क पर उतर गए। करीब दो घंटे तक जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। लेकिन दुकानें खुली रहीं। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने केंद्र सरकार को कानून वापस लेने को कहा। कहा कि यह किसानों के हित में नहीं बल्कि अहित में बनाया गया है। उधर कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह भी रमेश चौक पर समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक किसान बिल को वापस नहीं लिया जाएगा कांग्रेस पार्टी व महागठबंधन के नेताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके अलावा भारत बंद को सफल बनाने के लिए जाप पार्टी और भीम आर्मी के सदस्याें ने भी रमेश चौक पर टायर जलाया।

loksabha election banner

रफीगंज में राजद विधायक ने समर्थकों से किया प्रदर्शन

बंद को सफल बनाने में रफीगंज के राजद विधायक मो. नेहालुउद्दीन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरबिंद कुमार सिंह, कांग्रेस के वरीय राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, डॉ. अक्षय लाल पासवान, ब्यास राम, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, प्रदीप सिंह और नौलेश कुमार मौजूद थे। उधर रफीगंज के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के बस स्टैंड में करीब 3 घंटे तक चक्के जाम किया गया। कार्यकर्ता  स्टेशन परिसर गांधी मैदान  से निकले  और  मुरली चौक  मुख्य बाजार  संगत बाजार  सब्जी बाजार  किराना बाजार  दुकानों को बंद कराते हुए बस स्टैंड पहुंचे  और  चक्का जाम  कर दिया। प्रभारी थाना अध्यक्ष  भगवान सिंह  दल बल के साथ  पहुंचे  और 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इनमें प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, पूर्व जिला परिषद अरविंद यादव, राजद नेता नुरुल होदा खान, प्रदेश महासचिव  संजय सिंह यादव, मो असलम अंसारी, नंद कुमार गुप्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष जुबेर अंसारी, श्रीकांत कुमार आदि शामिल थे।

नवादा में राजद विधायक ने कहा-सरकार को वापस लेना होगा कानून

रजौली बाजार समेत अन्य जगहों को शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया। राजद विधायक प्रकाशवीर के नेतृत्व में मंगलवार को भारत सरकार की गलत नीति विरोध में रजौली बाजार समेत एनएच 31 सड़क को जाम किया गया। विधायक प्रकाशवीर ने कहा कि केंद्र सरकार जो काला कानून लाई है उसे वापस लेना ही होगा। इस बंद के समर्थन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सरकार के द्वारा काला कानून से त्रस्त किसान भाई भी है। उन्होंने कहा कि इस काला कानून को लेकर हम व हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चिंतित हैं। विधायक ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है जिसे हम लोग अन्नदाता कहते हैं।उनके खिलाफ सरकार के द्वारा काला कानून लाया गया है, वह घोर निंदनीय है। हमारे देश के किसान अन्न उपजाते हैं और हम लोगों का पेट भर खाते हैं। इस दौरान  कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रजौली इकाई राम रतन गिरी, डॉ. अनवारूल हक, सनाउर रहमान, सुधीर प्रसाद, दिलीप प्रसाद, मोहन चौधरी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

भभुआ में नहीं दिखा बंद का असर

जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित सभी प्रखंडों में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क जाम कर कानून वापस लेने की मांग की गई। भभुआ नगर के एकता चौक पर विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। एकता चौक पर सड़क पर ही बैठ कर वाहनों का आवागमन को पूरी तरह रोक दिया। बंद समर्थकों ने बाजार में व्यवसायियों से दुकानों को बंद करने के लिए जबरदस्ती नहीं की। इसके चलते बाजार पर भारत बंद का कोई खास असर नहीं देखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.