कंक्रीट के शेड से नए भवन में शिफ्ट हो गया रेल थाना
गया। गया जंक्शन के प्लेटफार्म-एक पर महीनों से कंक्रीट के शेड में चल रहा रेल थाना नए भवन मे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 11:07 PM (IST)
गया। गया जंक्शन के प्लेटफार्म-एक पर महीनों से कंक्रीट के शेड में चल रहा रेल थाना नए भवन में शिफ्ट हो गया। शुक्रवार को विधिवत रूप से पूजा करके गृह प्रवेश किया है। थाने की ही महिला सिपाही ने विधि विधान से पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह अपने चेंबर में बैठे। यह भवन करीब एक करोड़ की लागत से बना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह थाना पूर्व में लगभग दो सालों से कंक्रीट के शेड में चल रहा था। गर्मी के दिनों में कड़ी धूप में परेशानी होती थी। बरसात के दिनों में पानी टपकता था, लेकिन अब नए भवन बन जाने के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने अब राहत की सास ली है। इस नए भवन में सिपाहियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें