विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 भाई-बहनों के बीच संघर्ष, फिर भी कमाल; गया के रवि केशरी बने इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट

Published: Sun, 03 May 2026 02:22 PM (IST)

रवि केशरी ने कड़ी मेहनत से सीजीएल परीक्षा पास कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट का पद हासिल किया है। ...और पढ़ें

माता-पिता के साथ रवि केशरी। जागरण

माता-पिता के साथ रवि केशरी। जागरण

HighLights

  1. रवि केशरी ने सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर पद हासिल किया।

  2. आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने, डोभी में सम्मान।

  3. सीमित संसाधनों के बावजूद रवि की सफलता प्रेरणादायक।

संवाद सूत्र, डोभी (गया)। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो हालात मायने नहीं रखते। इस बात को सच कर दिखाया है डोभी के होनहार अभ्यर्थी रवि केशरी ने।

उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट विश्वास के दम पर सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट का पद हासिल किया है।

रवि की इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव को गर्व से भर दिया है। घर में खुशी का माहौल है, और माता-पिता की आंखों में गर्व और भावुकता के आंसू साफ झलकते हैं।

सफलता पर ग्रामीणों ने क‍िया सम्‍मानित 

उनके पिता कपिल प्रसाद केशरी और माता सरिता देवी ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी।

पांच भाई-बहनों के बीच पले-बढ़े रवि के लिए यह सफर आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने कठिनाइयों को बहाना नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया।

हर चुनौती को पार करते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया कि सफलता का रास्ता मेहनत और धैर्य से ही होकर गुजरता है।

गांव के लोगों ने रवि और उनके माता-पिता का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि रवि की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मान लेते हैं।

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष सोमनाथ केशरी और कई शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी रवि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है—सपने बड़े हों, तो हालात छोटे पड़ जाते हैं।