Move to Jagran APP

गयाजी महोत्सव को और बनाया जाएगा बेहतर

गया। तीन दिनों तक चलने वाले गयाजी महोत्सव के दूसरे दिन यानी गुरुवार को शहर के गांधी मैदान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे शहर के कई बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर वीरेंद्र कुमार डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित गया विकास समिति के सदस्य लोग मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 11:01 PM (IST)
गयाजी महोत्सव को और बनाया जाएगा बेहतर
गयाजी महोत्सव को और बनाया जाएगा बेहतर

गया। तीन दिनों तक चलने वाले गयाजी महोत्सव के दूसरे दिन यानी गुरुवार को शहर के गांधी मैदान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे शहर के कई बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित गया विकास समिति के सदस्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

मेयर ने कहा कि गयाजी महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। गयाजी महोत्सव के दूसरे दिन कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गयाजी महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ रखा है। शहर की सफाई को लेकर लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम शहर के लोग जागरूक होकर सफाई व्यवस्था में साथ देंगे। जिससे शहर सुंदर और स्वच्छ दिखेगा। वहीं डिप्टी मेयर ने कहा कि गयाजी महोत्सव का और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए गया विकास समिति का गठन किया गया है। समिति शहर के कई बुद्धिजीवी लोग सदस्य है। सभी सदस्यों के शहर के चौमुखी विकास किया जाएगा। शहर के विकास को लेकर नगर निगम काफी गंभीर है। साथ ही शहरवासियों के सहयोग से शहर स्वच्छता रैंकिग प्रदेश में अव्वल रहा। मौके विधायक डा. प्रेम कुमार, डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव, समिति के अध्यक्ष शिव कैलाश डालमिया, सचिव राजन सिजुआर, डा. नंदकिशोर गुप्ता, शिव बचन सिंह, मोती करीमी, मसूद मंजर, अंकुश बग्गा, पार्षद धमेंद्र कुमार, विनोद कुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, विपिन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

वहीं शुक्रवार को समापन के अवसर पर नगर निगम परिसर में स्थित क्यूआर कोड कंट्रोल रूम के साथ सम्राट अशोक भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। मानपुर के लखनपुर में बस स्टैंड का भी उद्घाटन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.