विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया में ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या युवक की हत्‍या; गांव के बधार में मि‍ला शव, कारण तलाश रही पुलिस

Published: Fri, 15 May 2026 12:36 PM (IST)

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक युवक की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई, ...और पढ़ें

गया में पीट-पीटकर युवक की हत्‍या।

गया में पीट-पीटकर युवक की हत्‍या।

HighLights

  1. गया के बेलागंज में युवक की हत्या

  2. ईंट-पत्थर से कूचकर की गई निर्मम हत्या

  3. शेरपुर गांव के बधार में मिला शव

संवाद सूत्र, बेलागंज (गया)। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक युवक की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। 

मृतक की पहचान शांतनु कुमार उर्फ बहादुर के रूप में की गई है। वह मुकेश कुमार का पुत्र था। शुक्रवार की सुबह घटना की खबर फैली।

शरीर पर जख्‍म के निशान

जानकारी मिलते ही बेलागंज के अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। बताया जाता है कि युवक का शव गांव के बधार में मिला। लोगों की नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई। 

ग्रामीणों के अनुसार युवक की हत्या ईंट-पत्थर से मारकर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

वहीं मृतक के स्‍वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल

अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।