Gaya Weather: बिहार में सबसे ठंडा रहा गया, 10 डिग्री से भी नीचे लुढ़का पारा, सेहत का रखें ध्‍यान

जिले का मौसम ठंड लिए हुए है। दिनोंदिन न्यूनतम तापमान अपने निचले स्तर पर पहुंच रहा है। बीते 24 घंटे में जिले का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इस बीच पछुआ हवा भी परेशान करने लगी है।