Move to Jagran APP

Gaya: जिसने भारत को तोड़ा वह अब निकले हैं देश को जोड़ने: दत्तात्रेय होसबले, संघ की श्रीविजयदशमी उत्सव मनी

गांधी मैदान में आरएसएस का श्रीविजयदशमी उत्सव मनाया गया। मौक़े पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा जिसने भारत को तोड़ने का कार्य किया है वह अब भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। किस आधार पर भारत को जोड़ना चाहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्र के लिए विडंबना है।

By Jagran NewsEdited By: Prashant Kumar pandeyPublished: Sat, 01 Oct 2022 02:26 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 02:26 PM (IST)
Gaya: जिसने भारत को तोड़ा वह अब निकले हैं देश को जोड़ने: दत्तात्रेय होसबले, संघ की श्रीविजयदशमी उत्सव मनी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीविजयदशमी उत्सव में सरकार्यवाह व अन्य

 जागरण संवाददाता, गया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि जिसने भारत को तोड़ने का कार्य किया है, वह अब देश को दिग्यभ्रमित करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। वह किस आधार पर भारत को जोड़ना चाहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्र के लिए विडंबना है। यह बात समाज को समझने की जरूरत है। वैसे लोगों से अपना राष्ट्र को बचाए। भारत में सुख, समृद्धि, विकसित बनाने को समाज के हर वर्ग को समय निकालने का योगदान देने की जरूरत है तभी राष्ट्र दुनिया में वैभव को प्राप्त कर सकता है। यह बात शुक्रवार को गांधी मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीविजयदशमी उत्सव में सरकार्यवाह ने कही। इससे पहले सरकार्यवाह ने संघ के संस्थापक , भारत माता के तस्वीर पर पुष्पांजलि और शस्त्र की पूजा किए। 

loksabha election banner

हर विपत्ति में दुनिया के देशों का भारत ने मदद किया

सरकार्यवाह ने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक निरंतर मनुष्य निर्माण, संस्कार, सेवा, समर्पण और त्याग की भाव से निरंतर राष्ट्र की सेवा लगे हैं। संघ चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण करता है। राष्ट्र पर जब भी संकट आया है, संघ हमेशा अगली पंक्ति में खड़ा रहकर समाज के प्रति खड़ा रहा है। चाहे कोविड का समय हो। आतंरिक और बाह्य संकट हो। संघ हमेशा राष्ट्रीय की भावना से सहयोग करते हुए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो से भारत सक्षम, समर्थवान और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में खड़ा हुआ है। हर विपत्ति में दुनिया के देशों को भारत मदद किया है।

चाहे रूस्-युक्रेन का युद्ध, श्रीलंका में आर्थिक संकट या फिर कोरोना काल में विश्व को दवा देने का काम हो। सरकार्यवाह ने इशारा में देश में विपक्ष की राजनीति दलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत को सक्षम, समर्थवान और शक्तिशाली बनाना अच्छा नहीं लगता है। देश को तोड़ने, वैमनस्ता फैलाने में लगे हैं। लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए उसे वैभव पर पहुंचाने और समाज व राष्ट्र को एकजुट करने के लिए कार्य कर रहा है। 

दुनिया में भारत का परचम लहराने लगा है

विश्व को एक करने और व्रत, साधना और तपस्या से दुनिया में भारत का परचम लहराने लगा है। इससे पहले गया शहर के बैरागी मोहल्ला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय निर्माण को लेकर सरकार्यवाह ने आधारशिला रखी। यहां पर सरकार्यवाह ने कहा कि किसी के लिए कार्यालय हैं परंतु संघ के स्वयंसेवकों का यह मंदिर है, जहां से राष्ट्र निर्माण को लेकर लगातार चिंतन और मनन की जाती है। मौके पर मुख्य अतिथि उषा डालमिया, नगर संघचालक डा.अभय सिम्बा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.