Move to Jagran APP

Gaya Weather: गया का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा, ठंड से अभी राहत के आसार भी नहीं

गया में ठंड का सितम चरम पर है। जनजीवन पर इसका व्‍यापक असर पड़ रहा है। शनिवार को तो तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस कारण कामकाजी लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 07:27 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 07:27 AM (IST)
Gaya Weather: गया का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा, ठंड से अभी राहत के आसार भी नहीं
अलाव ही बन रहा है लोगों का सहारा। प्रतीकात्‍मक फोटो

जागरण संवाददाता, गया। मौसम मुफीद नहीं है। ठंड का सितम कम नहीं हो रहा। न सुबह में गर्मी मिल रही है और न शाम को। दोपहर में धूप निकलती भी है तो उसकी गरमाहट इतनी नहीं होती कि धूप सेंकी जा सके। शनिवार को तो गया जिले का पारा अब तक के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया। जिले का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे है। अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छुट्टी के दिन भी ठंडक कम नहीं हुई।

loksabha election banner

बिछावन पर भी कम नहीं होती है कंपकंपी

गया और आसपास के जिलों में ठंडी हवा के कारण जनजीवन पर व्‍यापक असर पड़ा है। लोग बिछावन में भी कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। मध्यम वर्ग से लेकर गरीब तबकों के लिए ठंड ने बुरा हाल कर रखा है। हर तरफ अब लोग ठंड से उबरने के लिए भगवान सूर्य को याद कर रहे हैं। शनिवार को दिन में निकली धूप भी बहुत गर्म साबित नहीं हो रही थी। दिन में ठंडी हवा लोगों की रूह कंपा गई। शाम ढलते ही बाजार में पहले की तरह चहल-पहल नहीं देखी गई। इधर, मौसम के पूर्वानुमान में अगले 72 घंटे में ठंड से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। लोगों को सर्दी अभी और सताएगी।

अभी राहत मिलने के आसार नहीं

मौसम विज्ञानी डॉ. जाकिर हुसैन ने कहा कि बर्फीली हवाओं के बहने से गलनांक अधिक है। ठंड अधिक महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि रविवार सुबह भी तापमान सात डिग्री के आसपास रहा। नवादा, भभुआ, औरंगाबाद और रोहतास जिले में भी मौसम की मार हर वर्ग पर पड़ रही है। खासकर मजदूर वर्गों की आजीविका पर इस मौसम का सबसे ज्‍यादा असर पड़ रहा है। उन्‍हें नियमित काम नहीं मिल रहा। काम मिलता भी है तो ठंड के कारण वे पूरी क्षमता से उसे कर नहीं पाते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.