विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अश्लील मैसेज भेजे और यौन शोषण का दबाव बनाया, बिहार में छात्रा की दादी ने टीचर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Published: Tue, 12 May 2026 03:21 PM (IST)

गया के टिकारी में एक छात्रा की दादी ने स्कूल शिक्षक पर अश्लील चैट, यौन शोषण का दबाव बनाने और ...और पढ़ें

बिहार में छात्रा की दादी ने टीचर के खिलाफ दर्ज कराई FIR (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार में छात्रा की दादी ने टीचर के खिलाफ दर्ज कराई FIR (प्रतीकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। शहर के छावनी स्थित मध्य विद्यालय के एक शिक्षक पर छात्रा से अश्लील चैट, यौन शोषण के लिए दबाव बनाने व मना करने पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। छात्रा व शिक्षक दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं।

मामले को लेकर छात्रा की दादी की लिखित शिकायत पर सोमवार को टिकारी थाना में शिक्षक के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज की गई। जिसमें आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ने छात्रा के मोबाइल पर कई आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजे हैं।

शिक्षक द्वारा छात्रा पर अनैतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार मानसिक दबाव बनाने की बात भी कही गई है।

पीड़ित छात्रा की दादी ने बताया कि उनकी पोती ने अपनी आपबीती अपने स्वजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपित शिक्षक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल चैट के स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है। पुलिस सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

उक्त छात्रा विगत अप्रैल माह में ही आठवीं कक्षा उतीर्ण करने के बाद पिछले माह ही स्थानान्तरण प्रमाण पत्र ले चुकी है। छात्रा की दादी द्वारा पूर्व में भी ऐसी शिकायत की गई थी, जो जांच में निराधार निकली थी। तीन चार दिन पूर्व भी शिकायत लेकर आई थी, जिसके बाद शिक्षक को चेतावनी दी गई थी। - मुकेश कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक, आदर्श मध्य विद्यालय, टिकारी

हिन्दू संगठन ने जताई कड़ी आपत्ति

अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष पांडेय ने शिक्षक के घिनौने आचरण पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि जिस शिक्षक पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है, वही भक्षक बन रहा है। पांडेय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से उक्त शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।