विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर से 25 हजार में खरीदी ब्राउन शुगर, गया में टोल प्लाजा पर थार के साथ ऐसे पकड़े गए दो युवक

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:46 PM (IST)

गया पुलिस ने आमस थाना क्षेत्र के सावकला टोल प्लाजा के पास से 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ थार ...और पढ़ें

संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते एसडीपीओ संदीप कुमार।

संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते एसडीपीओ संदीप कुमार।

संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के सावकला टोल प्लाजा के पास पुलिस ने 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ थार सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार क‍िया है।

गिरफ्तार दोनों युवक झारखंड के रांची जिले के गोंदा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजन कुमार और सुचित कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त किया है। शेरघाटी डीएसपी 1 संदीप कुमार ने सोमवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता की।

पुल‍िस को म‍िली थी गुप्‍त सूचना 

उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि भोजपुर की ओर से एक थार में मादक पदार्थ लाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर आमस थाने की पुलिस टीम ने सावकला टोल प्लाजा के पास वाहन जांच शुरू की। शाम करीब 6:30 बजे एक संदिग्ध काले रंग की थार पहुंची।

पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने वाहन तेजी से भगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और चालक व उपचालक को पकड़ लिया।

ड्राइवर की सीट के नीचे छ‍िपा रखा था मादक पदार्थ 

तलाशी के दौरान थार की चालक सीट के नीचे काले रंग की पन्नी में कागज से लिपटा पत्थरनुमा पदार्थ मिला। जांच करने पर वह ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ निकला।

तौल करने पर उसका वजन 41 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नैनसागर गांव से 25 हजार रुपये में ब्राउन शुगर खरीदी थी।

वे इसे झारखंड स्थित अपने गांव ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
इस मामले में आमस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, अभय कुमार सहित आमस थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।