Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gaya News: गया में वज्रपात ने मचाई तबाही, खेत में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौके पर मौत; 3 गंभीर रूप से झुलसे

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 05:26 PM (IST)

    Gaya News गया जिला के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के खिजरसराय मार्ग पर डीहा मोड़ के पास वज्रपात होने से 5 लोगों की एक ही जगह पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हैं। इन घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार केंद्र में किया जा रहा है। सभी मृतक पनारी गांव के रहने वाले हैं।

    Hero Image
    गया में आकाशीय बिजली गिरने से 5 किसानों की दर्दनाक मौत (जागरण)

    संवाद सूत्र, बेलागंज (गया) Gaya News: गया जिला के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के खिजरसराय मार्ग पर डीहा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर वज्रपात होने से तबाही मच गई। जिससे  5 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। तीन लोग घायल हैं। इन घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बचने का मौका तक नहीं दिया

    सभी मृतक पनारी गांव के रहने वाले हैं। पनारी गांव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर है। जहां के लोग डीहा मोड़ के पास धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बारिश आ गई। जिससे खेत में काम कर सभी 8 लोग पास की झोपड़ी में जाकर छीप गए।

    जमीन पर बैठे 5 लोगों की मौके पर मौत, खाट पर बैठे लोग झुलसे

    झोपड़ी में लकड़ी का एक खाट रखा था। जिस पर तीन लोग बैठे थे। बाकी पांच लोग जमीन पर बैठ गए। इसी दौरान गरज के साथ वज्रपात हुआ । जमीन पर बैठे पांच लोग की मौत हो गई। घाट पर बैठे तीन लोग घायल है। मृतकों में जितेंद्र मांझी 50 वर्ष व मीना देवी 48 वर्ष है। दोनों पति-पत्नी है।

    अन्य मृतकों में शंकर राम 55 वर्ष, बली भगत 55 वर्ष और कपिल यादव की पत्नी 50 वर्ष शामिल है। खाट पर बैठे मोतीलाल प्रजापत, राजू सिंह और अनिल महतो घायल है। जिनकी चिकित्सा बेलागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है।

    ये भी पढ़ें

    Jehanabad News: मोबाइल पर वीडियो देख रहे 3 युवकों के ऊपर गिरा ठनका, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत; मचा हड़कंप

    Bihar Schools: बाढ़ का हवाला देकर 53 दिनों से 4 स्कूल बंद, शिक्षा विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा; दे डाली चेतावनी