Move to Jagran APP

प्रदेश के 72 हजार बूथों पर भाजपा का वर्चुअल जनसंवाद

गया। भारतीय जनता पार्टी का वर्चुअल जन संवाद सात जून को होगा। वर्चुअल जन संवाद की जानकारी शुक्रवार को गोह विधायक मनोज शर्मा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा व गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी ने जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:17 AM (IST)
प्रदेश के 72 हजार बूथों पर भाजपा का वर्चुअल जनसंवाद
प्रदेश के 72 हजार बूथों पर भाजपा का वर्चुअल जनसंवाद

गया। भारतीय जनता पार्टी का वर्चुअल जन संवाद सात जून को होगा। वर्चुअल जन संवाद की जानकारी शुक्रवार को गोह विधायक मनोज शर्मा, बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा व गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी ने जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी। नेताओं ने बताया कि वर्चुअल जन संवाद के माध्यम से पार्टी के गृह मंत्री अमित शाह बिहार की जनता को संबोधित करेंगे। यह जन संवाद कार्यक्रम बिहार के 72 हजार बूथ, 1099 मंडल व 9 हजार 547 शक्ति केंद्रों पर होगा। जहां पार्टी कार्यकत्र्ताओं के अलावा जन मानस की सहभागिता होगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। एक सवाल के जबाव में नेताओं ने कहा कि यह जन संवाद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के तैयारी की प्रारंभिक कड़ी है। जन संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री बिहार की जनता को मोदी सरकार के प्रथम पाली का पांच वर्ष और द्वितीय पाली के एक वर्ष में उपलब्धियों की जानकारी देंगे। छह वर्षो में मोदी सरकार द्वारा कराए गए कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले छह वर्षों में कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए गए हैं, जो देश के लिए कोढ़ बना हुआ था। उसका समाधान पर भारत का मस्तक विश्व में गर्व से ऊंचा उठाया। नेताओं ने कहा कि अभी कोरोना के संकट में पीएम ने साहसिक कदम उठाए हैं। देश की जनता के साथ-साथ दुनिया के लोगों के जीवन को बचाने का कार्य किए हैं। कोरोना के विकट स्थिति में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 20 करोड़ महिलाओं को जनधन खाताओं में 500-500 रुपये, बुजुर्गों, दिव्यांगों के खाता में एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए 20 लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज दी है। एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष पार्टियां जहां वर्चुअल जन संवाद का विरोध कर रहे हैं, वैसे नेता कोरोना से संक्रमित है। ऐसे नेताओं को क्वाराटाइन सेंटर भर्ती करना चाहिए। आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज देंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.