संजय हत्याकांड के आरोपित दुर्गा व संग्राम ने किया कोर्ट में सरेंडर
पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार बना रही थी दबाव संवाद सूत्र आमस संजय विश्वकर्मा हत्याकाड के आरा
पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार बना रही थी दबाव
संवाद सूत्र, आमस, संजय विश्वकर्मा हत्याकाड के आरोपित संग्राम यादव और उसके पिता दुर्गा यादव ने सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट ने दोनों को शेरघाटी जेल भेज दिया।
मदनपुर के रानी कुआ के रहने वाले संजय विश्वकर्मा का आमस क्षेत्र से 17 अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के मामले में संजय की पत्नी रेनू देवी के बयान पर आमस थाने में चंडीस्थान बाजार के संग्राम यादव और उसके पिता दुर्गा यादव और भवन भरोंदा के उदय वर्मा को नामजद बनाया गया था। उदय वर्मा को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच सात नवंबर को चंडीस्थान से दुर्गा यादव के खेत में गाड़ा गया संजय विश्वकर्मा का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने पिता.पुत्र के अलावा इनके साथियों की खोज में छापेमारी तेज कर दी। जिससे घबराकर इन दोनों पिता.पुत्र ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस को इनके अपहरण की जानकारी शायद हो गयी थी इसलिए पुलिस चौकन्नी थी लेकिन फिर सभी दोनों ने सरेंडर कर दिया।