Move to Jagran APP

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता गया सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:04 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:28 AM (IST)
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, गया : सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा में छह नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक कीर्तन का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा गुरुद्वारा से निकलकर बाटा मोड़, स्वराजपुरी रोड, रायकाशी नाथ मोड़, सिविल लाइन, कचहरी, केदारनाथ मार्केट, केपी रोड, छत्ता मस्जिद, कोतवाली, गोलपत्थर, टिकारी रोड होते हुए गुरुद्वारा के पास संपन्न हुआ। शोभायात्रा में लुधियाना से आए गदका पार्टी द्वारा युद्ध कला का प्रस्तुत किया गया।

loksabha election banner

गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज के 550वीं जयंती पर शोभायात्रा शहर के निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुषों ने भाग लिया। जिसमें बैंडबाजा शामिल था। शोभयात्रा में गुरु नानक देवजी महाराज के झांकी भी थी। शोभायात्रा में फूलों से सजे वाहन पर पवित्र गुरु ग्रंथ साहब रखा गया था। उनके साथ वाहन पर ग्रंथी श्रद्धालुओं को प्रसाद दे रहे थे। श्री गुरु ग्रंथ साहब वाहन के पीछे समाज की महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में चल रही थी। शोभायात्रा के आगे पंचप्यारे सैनिक वेशभूषा में तलवार लेकर चल रहे थे। उसके आगे छात्राएं सैनिक वेश में शामिल थे। शहर में कई स्थानों पर विभिन्न समुदाय लोगों ने पेयजल, चाय आदि पिला रहे थे। शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.