गया जी एयरपोर्ट पर आने वाली इंडिगो फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, खराब मौसम का असर; यात्रियों को परेशानी
खराब मौसम और तेज बारिश के कारण गया जी एयरपोर्ट पर उतरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट ...और पढ़ें

गया पहुंचते ही यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना
HighLights
खराब मौसम के कारण इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट हुई।
गया जी एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
तेज बारिश और खराब मौसम से हवाई परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
संवाद सूत्र, बोधगया(गया जी)। खराब मौसम और तेज बारिश के कारण शनिवार को गया जी एयरपोर्ट पर उतरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, विमान को सुबह 11 बजे गया जी एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण करीब 10:45 बजे इसे कोलकाता के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
मौसम में सुधार होने के बाद यही विमान दोपहर 2:20 बजे गया जी एयरपोर्ट पहुंचा। फ्लाइट के डायवर्ट होने से यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
गया पहुंचते ही यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना
गया जी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद विमान ने यात्रियों को लेकर दोपहर 3:06 बजे दोबारा कोलकाता के लिए उड़ान भरी। इसके बाद शाम 5:45 बजे विमान कोलकाता से फिर गया जी एयरपोर्ट पहुंचा।
गया पहुंचने के बाद विमान शाम 6:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस तरह खराब मौसम के कारण एक ही विमान को दिन में दो बार कोलकाता के लिए उड़ान भरनी पड़ी।
खराब मौसम से हवाई परिचालन प्रभावित
बारिश और खराब मौसम के कारण विमान के समय में बदलाव हुआ और यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। फ्लाइट के डायवर्ट होने से यात्रियों की यात्रा भी प्रभावित हुई।
मौसम खराब रहने के कारण गया जी एयरपोर्ट पर हवाई परिचालन पर भी असर पड़ा। यात्रियों को मौसम सामान्य होने और उड़ानों के संचालन का इंतजार करना पड़ा।
