विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी को लेकर मुखिया पर बड़ा आरोप: 2 साल से साथ रखने का दावा; 4 बच्चों संग भटक रहा पति

Published: Mon, 04 May 2026 08:38 AM (IST)

गया के डोभी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को वापस दिलाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है, जिसमें ...और पढ़ें

गया में पीड़‍ित पत‍ि ने पुल‍िस से लगाई गुहार।

गया में पीड़‍ित पत‍ि ने पुल‍िस से लगाई गुहार।

HighLights

  1. पति ने मुखिया पर पत्नी को रखने का आरोप लगाया।

  2. मुखिया अनिल कुमार अजनबी पर बिना तलाक के आरोप।

  3. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

संवाद सूत्र, डोभी (गया)। फ‍िल्‍मों में दिखाई जाने वाली कहानी गया में यथार्थ के रूप में सामने आई है। यहां के डोभी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला पारिवारिक विवाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

सनोज ठाकुर ने अपनी पत्नी को वापस दिलाने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में एफआईआर कराई गई है। आरोप मुख‍िया पर लगा है।

तलाक के बिना पत्‍नी को रखे हुए है मुख‍िया

आवेदक का आरोप है कि बारी पंचायत के मुखिया अनिल कुमार अजनबी पिछले दो वर्षों से उसकी पत्नी को अपने साथ रखे हुए हैं, जबकि दोनों के बीच अब तक कानूनी रूप से तलाक भी नहीं हुआ है।

पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उसकी पत्नी बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के उससे अलग रह रही है। इस वजह से वह अपने चार बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है।

उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए पत्नी को वापस दिलाने की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त हुई है।

प्राथम‍िकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

प्राथमिकी दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। सभी संबंधित पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मुखिया अनिल कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। इस घटना ने गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक ओर जहां पति अपने परिवार को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि पर लगे आरोपों ने स्थानीय राजनीति का माहौल भी गरमा दिया है।