विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया में जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या, लाठियों से पीटने के बाद स्कॉर्पियो से कुचला

Published: Sun, 15 Mar 2026 11:52 PM (IST)

गया के परैया थाना क्षेत्र के खीरी गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों में हिंसक झड़प ...और पढ़ें

गया में जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या

गया में जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या

HighLights

  1. जमीन विवाद में चचेरे भाई रंजीत यादव की हत्या।

  2. लाठी-डंडों से पीटने के बाद स्कॉर्पियो से कुचला।

  3. आरोपी अखिलेश यादव और सहयोगी प्रियांशु गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, परैया। थाना क्षेत्र के खीरी गांव में शनिवार की रात पुराने जमीन विवाद के चलते दो चचेरे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में 26 वर्षीय रंजीत यादव की जान चली गई। आरोप है कि चचेरे भाई अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर रंजीत को लाठी, डंडे और लोहे के रड से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद, सड़क पर गिरे रंजीत पर अखिलेश ने स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी अपने दल के साथ खीरी गांव पहुंचीं। घायल रंजीत को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने आरोपित अखिलेश यादव की तलाश शुरू की और उसे बेलागंज थाना के समसापुर गांव स्थित साली के घर से गिरफ्तार किया। साथ ही, स्कार्पियो को भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम ने जांच की और स्कॉर्पियो के चक्के की जांच की। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है, जबकि रंजीत के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

स्वजनों ने बताया कि रंजीत की शादी की बात चल रही थी। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपित अखिलेश यादव तथा प्रियांशु को गिरफ्तार किया गया है।