विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गयाजी में अजमेर शरीफ जा रही बस अनियंत्रित, 35 यात्री घायल; पुल के मुहाने पर थमी रफ्तार

Published: Fri, 04 Sep 2026 05:00 PM (IST)

गया के बाराचट्टी में अजमेर शरीफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 35 यात्री घायल हो ...और पढ़ें

डिवाइडर पर चढ़ी बस

डिवाइडर पर चढ़ी बस

HighLights

  1. बस चालक को नींद आने से हुआ बड़ा हादसा।

  2. दुर्घटना में कुल 35 यात्री घायल, एक गंभीर रेफर।

  3. बस पुल के मुहाने पर रुकने से टला बड़ा हादसा।

संवाद सूत्र, बाराचट्टी (गया)। अजमेर शरीफ दरगाह जा रहे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के 59 यात्रियों की बस शुक्रवार भोर में बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। चालक की आंख लगने के बाद बस करीब 15-20 मिनट तक एनएच-19 पर अनियंत्रित होकर दौड़ती रही। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग दुआएं पढ़ने लगे।

डिवाइडर पर चढ़ी बस, पुल के मुहाने पर रुकी

यात्रियों के मुताबिक, रातभर सफर के बाद करीब पांच बजे बस अचानक डगमगाने लगी। कभी बस सड़क के एक तरफ तो कभी दूसरी तरफ जाने लगी। करीब 15-20 मिनट तक यही स्थिति बनी रही। आखिरकार बस डिवाइडर पर चढ़ गई और गोखुला पुल के मुहाने पर जाकर रुक गई।

थोड़ा और आगे बढ़ती तो पुल में गिर जाती

हादसे के बाद यात्रियों ने बताया कि बस अगर कुछ कदम और आगे बढ़ जाती तो पुल में गिर सकती थी। इस ख्याल से ही यात्री सहम गए। हादसे में 35 लोग घायल हुए।

सभी घायलों का बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। गंभीर रूप से घायल जमातुन बीबी को मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

दूसरी बस से मुर्शिदाबाद लौटेंगे यात्री

हादसे के बाद यात्री फिलहाल बाराचट्टी सीएचसी और थाना परिसर के अंडरपास में रुके हुए हैं। पश्चिम बंगाल से दूसरी बस मंगाई जा रही है, जिससे सभी यात्रियों को वापस मुर्शिदाबाद भेजा जाएगा। हादसे के बाद बस चालक और खलासी के फरार होने की बात सामने आई है।