विधायक 23 को देंगी धरना
संवाद सूत्र खिजरसराय नीमचक बथानी प्रखंड में आवासीय भवन बनने के बाद भी प्रखंड के अधिकारियों
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, खिजरसराय:
नीमचक बथानी प्रखंड में आवासीय भवन बनने के बाद भी प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवा नहीं मिला है। बीडीओ और सीओ को आवास मिला है। वहीं मोहड़ा और अतरी प्रखंड इलाके में जनवितरण व्यवस्था में भ्रष्टाचार के विरोध में अतरी विधायक कुंती देवी 23 अक्टूबर को समर्थकों के साथ बथानी प्रखंड मुख्यालय पर धरना देंगी।
उक्त जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि इस सरकार में अधिकारियों की मनमानी के कारण गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें