Move to Jagran APP

छठ पर्व पर नौ हजार क्विंटल फल की बिक्री

जागरण संवाददाता, गया : छठ पर्व पर फल की बिक्री बढ़ी हे। पर्व पर करीब नौ हजार क्विंटल फल क

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST)
छठ पर्व पर नौ हजार क्विंटल फल की बिक्री
छठ पर्व पर नौ हजार क्विंटल फल की बिक्री

जागरण संवाददाता, गया : छठ पर्व पर फल की बिक्री बढ़ी हे। पर्व पर करीब नौ हजार क्विंटल फल की खपत होने की संभावना है। शहर में फल की सबसे अधिक बिक्री मुख्य मंडी केदारनाथ मार्केट में हो रही है। श्रद्धालुओं भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देने के लिए कई तरह के फलों की खरीदारी कर रहे हैं। फल विक्रेता उदय कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर फल की बिक्री काफी मात्रा में होती है। एक सौ ट्रक फल की बिक्री होगी, जिसमें सबसे अधिक खपत केला की है। केला की बिक्री 30 से 35 ट्रक होती है। सबसे अधिक केला चेन्नई और पश्चिम बंगाल से आता है। वहीं सेव जम्मू-कश्मीर से आ रहा है। जबकि संतरा नागपुर से मंडी में आ रहा है। एक ट्रक में नौ टन फल आता है। उन्होंने कहा आम दिन मात्र 15 से 20 ट्रक फलों की बिक्री होती है।

loksabha election banner

------------

फल - दाम (रुपये प्रतिकिलो)

सेब - 80 से 100

संतरा - 60 से 80

अमरूद - 80 से 100

अंगूर - 200

अनार - 160

सिंघाड़ा - 60

केला - 250 से 600 केनी

बैर - 80

शकरकंद - 40

महताब - 40 पीस

सुथनी - 80

नासपाती - 160 से 200

गाजर - 80

गन्ना - 40 से 60 जोड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.